घर वापस लौटते पहाड़ी से गिरी दो महिलाएं एक की मौत और दूसरी गंभीर,आपस में लगती है दोनों देवरानी और जेठानी।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग के तहत आने वाले गांव मतेहल में वीरवार को एक बहुत ही दुखद घटना घटी है जिसमें यह घटना सामने आई है कि दो महिलाएं घास काटने के लिए गई थी और दोनों ही पहाड़ी से नीचे गिर गई जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अभी दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है और वहीं पर बता दे कि यह दोनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी बताई जा रही है
बताया जा रहा है की दोनों महिलाएं जंगल से घास लेकर घर की तरफ लौट रही थी।इसी दौरान एक महिला का रास्ते में अचानक से पांव फिसला जिसका नाम रामदेवी है और वह पहाड़ी से नीचे गिर गई।और उसे गिरता देखकर के दूसरी महिला उसे बचाने के लिए नीचे उतरी लेकिन उसका संतुलन बिगड़ा और वह भी नीचे गिर गई जिसका नाम संगीता देवी बताया जा रहा है।और जैसे ही वहां के गांव के लोगों को इसके बारे में पता चला तो गांव के लोग और उसके घर वाले उन औरतों को जल्दी से अस्पताल ले गए वहीं पर अस्पताल में डॉक्टरों ने रामादेवी पत्नी भगवान दास को मृत घोषित कर दिया।वहीं पर घायल महिला संगीता देवी पत्नी कामेश्वर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और अभी उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
और वहीं पर जैसे ही यह खबर प्रशासन को मिलती है तो उन्होंने भी इसके लिए कदम उठाया तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी ने मृतक महिला के परिवार को फोरी राहत के तौर पर ₹25000 की राशि प्रदान की है।इसके अलावा घायल महिला के इलाज के लिए ₹5000 की राशि दी है।और वहीं पर इस घटना के बाद मतेहल गांव में शोक की लहर है।

