दादी की अस्थियां विसर्जन करने गया था पोता सड़क हादसे में मौत।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के है जिला कांगड़ा के पालमपुर से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है जहां पर एक पोता अपनी दादी की अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार के लिए जा रहा था और रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश की सीमा के पास हुई है दुर्घटना
यह खबर पालमपुर की बताई जा रही है जहां पर पालमपुर वार्ड के रहने वाले कपिल अरोड़ा की माता का निधन हो गया था ऐसे में बताया जा रहा है कि कपिल अरोड़ा अपनी माता की अस्तियों को लेकर के अपने परिवार सहित अपने निजी वाहन में अस्थियां विसर्जन करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कपिल अरोड़ा का जो बेटा था उसकी उम्र 10 वर्ष थी जो कि आगे की सीट पर बैठा हुआ था वहीं पर जब उनकी गाड़ी यमुनानगर में यमुनानगर पुल के पास से जा रही थी तो पीछे से ट्रक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी जिस कारण कपिल अरोड़ा के बहन का दरवाजा खुल गया और उसका बेटा आगे जा करके गिर गया जिस वजह से वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई । हरियाणा के यमुनानगर से आगे उत्तर प्रदेश की सीमा के पास यह दुर्घटना बताई जा रही है।
पालमपुर में किया अंतिम संस्कार
वहीं पर मृतक के शब को वहां से पालमपुर लाया गया और उसका संस्कार पालमपुर में ही किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके अंतिम संस्कार में बहुत लोग इकट्ठा हुए थे और सभी की आंखें नम थी।और वहीं पर यह भी बताया जा रहा है कि बच्चे को अपनी दादी से बहुत ज्यादा ही लगाव था और उसकी दादी की मौत के बाद वह अत्यधिक दुखी था।

