11 साल बाद पकड़ा आरोपी को,मलिक को चूना लगाकर हुआ था फरार ।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की परबाणु पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है बताया जा रहा है कि पुलिस थाना परवाणु की पुलिस टीम ने 11 सालों से पुलिस को चकमा दे रहे एक आरोपी को पंजाब पठानकोट में पकड़ लिया है। वहीं पर आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ प्रताप सिंह उमर 34 साल निवासी जिला बिलासपुर के रूप में बताई जा रही है।
पिछले 11 सालों से था फरार
वहीं पर बताया जा रहा है कि यह मामला लगभग बर्ष 2014 का है और इसमें आरोपी सतीश कुमार उस समय ड्राइवर के तौर पर काम करता था और वह गाड़ी से सामान लेकर के गोरखपुर गया था और उसके मालिक ने उस पर आरोप यह लगाया है कि उसने वहां पर माल उतारा उसके बाद उसने अन्य फर्मों के लिए माल ढुलाई की जिसमें उसे लगभग 45450 रुपए मिले और उसने उसका गवन कर दिया और उसे लेकर के फरार हो गया जिस पर उसके मालिक ने उस पर कैसे किया था।
अदालत ने किया था भगोड़ा घोषित
वहीं पर बताया जा रहा है कि जब इस संबंध में मलिक ने अपने ड्राइवर सतीश कुमार पर एफआईआर दर्ज करवाई तो परमाणु पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया और फिर बाद में जब अदालत में पेशी की तारीफ आती तो वह पेशी पर नहीं जाता था और लगातार गैर हाजिरी होने के चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। वहीं पर सोलन के एसपी गौरव सिंह ने मामले की जांच करते हुए बताएं कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना से जाल बिछाकर आरोपी सतीश कुमार को पठानकोट में दबोचा है।वहीं पर आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की आगामी कार्यवाही हो रही है।

