Main drug smuggler arrested in Himachal, 87 grams of heroin recovered.
Main drug smuggler arrested in Himachal, 87 grams of heroin recovered.

हिमाचल में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 87 ग्राम हैरोइन बरामद।

हिमाचल में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 87 ग्राम हैरोइन बरामद।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ एक बहुत ही बड़ी सफलता हासिल की है सोलन पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पर सोलन के एसपी गौरव सिंह ने यह बात एक न्यूज़ रिपोर्टर के माध्यम से सामने रखी और यह बताया कि पुलिस ने आरोपी से 87 ग्राम हैरोइन बरामद की है।और यह जो गिरफ्तारी हुई है यह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान का एक अहम हिस्सा है

वहीं पर एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस गिरफ्तारी की कड़ी कुछ दिन पहले सोलन में पकड़े गए दो अलग-अलग मामलों से जुड़ी है कुछ दिन पहले पुलिस ने चार युवकों को नशे की खेप के साथ पकड़ा था पहले मामले में सालोंगड़ा मेला ग्राउंड के पास से एक युवक जितेश उर्फ मुन्ना और नीरज को 6 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था और वहीं पर एक दूसरे मामले में पुलिस ने साहिल और करण दो युवक को 7. 23 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

87 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी को

वहीं पर पुलिस ने जब इन चारों युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह यह जो नशा है यह इकबाल उर्फ बिट्टू से लेकर आए थे।और इसी जानकारी के आधार पर सोलन पुलिस ने जल्दी से कार्रवाई की योजना बनाई वहीं पर सोलन पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करते हुए टीम के मुख्य सप्लायर इकबाल उर्फ बिट्टू जिसकी उम्र 27 साल है को पंजाब के जीरकपुर में दबोच लिया और वहीं पर तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ जो की एक बहुत ही बड़ी मात्रा मानी जाती है।

अदालत में होगा पेश आरोपी

वहीं पर सोलन पुलिस ने मुख्य आरोपी इकबाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सोलन पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है जहां उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और पुलिस को यह पूरी उम्मीद है कि रिमांड के दौरान नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *