himachl-pradesh-breking-news
himachl-pradesh-breking-news

हिमाचल प्रदेश  BREKING NEWS

 

हिमाचल प्रदेश  BREKING NEWS

 

हिमाचल प्रदेश में बनी 50 दवाओं के सैंपल फेल, सैंपल फेल दवाइयां के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बनी 50 दवाइयां समेत पूरे भारत देश में कुल 167 दबाईयां मानकों पर सही नहीं पाई गई है। और वहीं पर आपको बता दे कि इसमें सोलन जिले में 37 सिरमौर में 11 और ऊना, कांगड़ा जिले में एक-एक सैंपल फेल हुए हैं। दवाइयों के इन सैंपल में बैक्टीरिया संक्रमण,अल्सर,बीपी,और चोट लगने के दौरान खून को जमने से रोकने,खून को पतला करने,पेट में एसिड कम करने के कैप्सूल समेत कई दवाइयां हिमाचल की कंपनियों की फेल हो चुकी है।

वहीं पर हिमाचल प्रदेश राज्य प्रयोगशाला के देश भर में 93 सैंपल फेल हुए जिसमें हिमाचल के 31 सैंपल फेल हुए हैं। वहीं पर केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन के पास देश भर में बनी 74 दावों के सैंपल फेल हुए हैं जिसमें हिमाचल प्रदेश के 19 सैंपल फेल हुए हैं। जिसमें हिमाचल की थियोन फार्मा की चार, माया वा‌‌ॅटोटेक, जी लैबोट्री के तीन-तीन, क्रस्ट लाइफ साइंस, मार्टिन एंड ब्राउन, आलोप मेडि साइंस, हिल्लर लैब, अल्ट्रा ट्रैक की दो दो दवाइयां के सैंपल फेल पाए गए हैं। वहीं पर कालाअवं की एथेन लाइफ साइंस की एलर्जी,झाड़माजरी की सेनरस ग्लोबल की उच्च रक्तचाप, मानपुर की अल्ट्रा ड्रग के अलर्जी, ऑर्चि‍‌ड मेडि‌ साईंस थाना की रक्तचाप सहित कई दवाइयां हिमाचल प्रदेश के मानकों पर सही नहीं उत्तर पाई है या फिर वह फेल हो गई है।

फेल दवाइयां के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई

वहीं पर यह बताया जा रहा है की जिन दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं उन दवाइयां के खिलाफ ड्रग और कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी बाजार से स्टॉक को मंगवाया जाएगा विभाग स्वयं भी इन कंपनियों के सैंपल की जांच करेगा इन सभी कंपनियों को नोटिस भी जारी किए जाएंगे।

 

 

2 : हिमाचल बीजेपी विधायक हंसराज के खिलाफ कोर्ट में चालान दाखिल,

 

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह के विधायक हंसराज जी के खिलाफ अदालत में फिर से चालान पेश कर दिया गया है।आपको बता दे कि इन पर पहले एक युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर के यौन शोषण से संबंधित आरोप लगाए थे जिसमें विधायक को 27 नवंबर 2025 को न्यायालय से नियमित जमानत मिल गई थी और उसके बाद पुलिस ने 2 महीने के भीतर ही अदालत में चालान पेश कर दिया है और वहीं पर विधायक हंसराज ने बुधवार को कोर्ट में आकर के मुचलका भरा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि न्यायालय द्वारा जब-जब बुलाया जाएगा वह हर पेशी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

और वहीं पर चालान दाखिल होने के बादअब पोस्को एक्ट के तहत दर्ज मामले में न्यायिक प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है। वहीं पर कोर्ट ने पहली पेशी 5 मार्च को तय की है इसके बाद ट्रायल की कार्रवाई औपचारिक रूप से शुरू होगी। आपको बता दे कि इसमें चुराह की एक युवती ने आरोप लगाया है कि जब बह नाबालिक थी तो आरोपी ने बहला फुसलाकर उसका यौन शोषण किया था शिकायत के आधार पर 7 नवंबर को महिला पुलिस थाना चंबा में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद विधायक पर गिरफ्तार की तलवार लटक गई थी वहीं पर इससे बचने के लिए विधायक ने 10 नवंबर को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी अदालत ने 11 नवंबर को होने अंतरिम अग्रिम जमानत दी थी जो की 22 नवंबर तक प्रभावित रही इसी इस अवधि में पुलिस लगातार जांच करती रही उसके बाद अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गई और फैसला सुरक्षित रखा गया और इसके बाद 27 नवंबर को विधायक की उपस्थिति में न्यायालय में अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में परिवर्तित कर दिया। और वहीं पर चला जमानत मिलने के बाद पुलिस ने जांच को गति देते हुए कोर्ट के द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर ही कोर्ट में चालान पेश कर दिया अब कोर्ट में चालान पेश होने के बाद पोस्ट को एक्ट के तहत दर्ज केस मामले में ट्रायल चलेगा

2 महीने के अंदर चालान पेश

वहीं पर चंबा एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने तथ्यों के आधार पर निष्पक्षता से जांच करते हुए निर्धारित समय के भीतर कार्यवाही पूरी की है दो महीना के भीतर जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया है अब आगे की कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *