himachal pradesh three faimous tempole
himachal pradesh three faimous tempole

हिमाचल प्रदेश के तीन प्रसिद्ध मंदिर 

हिमाचल प्रदेश के तीन प्रसिद्ध मंदिर 

 

वैसे तो हिमाचल प्रदेश को देवों की भूमि यानी जहां पर देवी देवताओं का वास होता है वह भूमि कहा जाता है। वैसे तो हिमाचल प्रदेश में कई अनेक मंदिर है और कई ऐसे धर्मपीठ है जो कि आपको देखने को मिलेंगे फिर भी लोगों का यह रहता है कि आखिर ऐसी कौन से मंदिर है हिमाचल प्रदेश में जिन्हें हमें देखना चाहिए और जो की बहुत ही सुंदर है और जिनके पीछे कोई रहस्य छुपा हुआ है।तो आज हम आपको बताएंगे हिमाचल प्रदेश के तीन ऐसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जिसे रिलेटेड कोई प्रसिद्ध रहस्य छिपा हुआ है या वे रहस्य उन मंदिरों को प्रसिद्ध बनता है तो सबसे पहले हम बात करते हैं हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर ज्वालामुखी मंदिर के बारे में। 

 

1: ज्वालामुखी मंदिर

Three famous temples of Himachal Pradesh
Three famous temples of Himachal Pradesh

ज्वालामुखी मंदिर हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में आता है। और इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि यह मंदिर धर्मशाला से लगभग 55 किलोमीटर दूर स्थित है और इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर बिना किसी ईंधन के ज्वाला जलती रहती है इसका मतलब यह है कि यहां पर किसी भी के द्वारा दीप नहीं जलाया जाता है बल्कि यहां पर खुद पहाड़ों के बीच में एक ज्वाला जलती रहती है। जिसे मां ज्वालामुखी का चमत्कार माना जाता है।और यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए भी आते है और पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां पर मां सती की जीव गिरी थी जिस वजह से यहां पर मंदिर बनाया गया और यह भी कहा जाता है कि यहां पर मां ज्वालामुखी की 9 और प्रतिमाएं भी है जो इस मंदिर को एक प्रसिद्ध मंदिर बनती है। वहीं पर यह मंदिर सुबह के 5:00 बजे खुलता है और शाम के 9:00 तक खुला रहता है। तो अगर आप भी हिमाचल प्रदेश में किसी मंदिर को घूमने की तैयारी में है तो यह मंदिर आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। और वहीं पर आपको बता दे कि इस मंदिर के लिए आप गगल एयरपोर्ट तक हवाई जहाज से भी आ सकते हैं और वहां से लगभग थोड़ी दूर पर यह मंदिर आपको देखने को मिल जाएगा।

 

2: हड़ींबा देवी मंदिर 

 

Three famous temples of Himachal Pradesh
Three famous temples of Himachal Pradesh

 

वहीं पर दूसरे स्थान पर आता है हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध मंदिर हिडिंबा देवी मंदिर जो की हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के क्षेत्र मनाली में आता है। और इस मंदिर की विशेषता यह है कि यह मंदिर पूरा ही लड़कियों से बना हुआ है जो इस मंदिर को बहुत ही ज्यादा सुंदर बनाता है। और इस मंदिर के बारे में बताया जाता है कि इसकी स्थापना 1553 ई में महाराज बहादुर सिंह ने हिडिंबा देवी के सम्मान में की थी। और इस मंदिर के पीछे एक कहानी बताई जाती है। बताया जाता है कि हिडिंबा देवी एक रक्षा परिवार में जन्मी थी और उनका कहना था कि जो भी उनके भाई हिंडीम को हराएगा वह उससे शादी करेगी। और कहा जाता है कि पांडवों को जैसे ही बनवास हुआ और वह मनाली पहुंचे तो पांडवों के एक भाई भीमसेन ने हिंडीमभ को हरा दिया जिस वजह से हिडिंबा ने फिर भीमसेन से शादी कर ली और बाद में उनका पुत्र घटोत्कच हुआ। और यह थी इस मंदिर के बारे में पौराणिक कथा तो अगर आप भी कोई ऐसा मंदिर घूमना चाहते हैं। जो लकड़ियों से बना हुआ है। और बहुत ही सुंदर हैं तो मनाली में यह मंदिर हिडिंबा देवी आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

 

3: नैना देवी मंदिर 

Three famous temples of Himachal Pradesh
Three famous temples of Himachal Pradesh

वहीं पर हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध तीसरा मंदिर आता है नैना देवी मंदिर जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में स्थित है। और यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और वहीं पर यह भी कहा जाता है कि यहां पर मां सती के अंग गिरे थे जिस वजह से इस मंदिर की स्थापना हुई है। वहीं पर पौराणिक कथा के अनुसार माना जाता है कि जब भगवान शिव माता सती का शरीर लेकर के जा रहे थे तो विष्णु जी के चक्कर ने मां सती के शब को काट दिया और उसमें से मां सती की आंखें यहां पर गिर गई और फिर इस जगह का नाम नैना देवी मंदिर पड़ गया। और यह मंदिर देखने में बहुत ही खूबसूरत है और यह 1177 मीटर की हाइट पर है और यहां पर सिर्फ आप कार के द्वारा ही जा सकते हैं।और नवरात्रों के समय में यहां पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं और मां नैना देवी के दर्शन करते हैं। तो अगर आप भी नवरात्रों में हिमाचल प्रदेश में घूमने आए और अगर आप भी कोई एक अच्छा सा मंदिर चाहते हैं या तो आप नैना देवी मंदिर में आ सकते हैं।क्योंकि यहां पर नवरात्रों के टाइम में बहुत ही अच्छा माहौल होता है और बहुत सारे लोग आए होते हैं।

 

तो यह थे हिमाचल प्रदेश के तीन ऐसे प्रसिद्ध मंदिर जो कि हिमाचल प्रदेश में बहुत पहले से प्रसिद्ध है। और इन मंदिरों के पीछे कोई ना कोई पौराणिक कथा छिपी हुई है जिस वजह से यह मंदिर प्रसिद्ध बनते हैं। और वहीं पर इन मंदिरों में कई चमत्कारों के रहस्य भी छिपे हुए हैं जो इन मंदिरों को और सुंदर बनाते हैं। और वहीं पर इन मंदिरों को इस तरह से बनाया गया है या उनको बनाने के लिए इस तरह की शैली का प्रयोग किया गया है कि यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं और जो शैली इन मंदिरों में चार चांद लगा ले देती है। इसलिए अगर आप हिमाचल आए तो इन मंदिरों में जरूर दर्शन करनेआए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *