himachal pradesh-breking-news
himachal pradesh-breking-news

हिमाचल प्रदेश : BREKING NEWS

हिमाचल प्रदेश : BREKING NEWS

 

1: पानी के टब में डूबने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, मां बाथरूम में धो रही थी कपड़े,

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सरकाघाट के गांव तारंगला में मंगलवार के करीब 11:30 बजे पानी से भरे टव में डूबने से एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। और वहीं पर बताया जा रहा है की बेटी के पिता केशु राजपूत उर्फ संजय कुमार सर का घाट क्षेत्र के ब्लॉगर भी है। और वहीं पर जानकारी के अनुसार आपको बता दे की केशु राजपूत की बेटी हिताक्षी मंगलवार की सुबह अपने घर के आंगन में खेल रही थी और उसकी मम्मी वर्षा बाथरूम में कपड़े धो रही थी और बताया जा रहा है इसी बीच बच्ची खेलती हुई पानी के भरे टब में मुंह के बाल गिर गई और बताया जा रहा है जब तक उसकी मां ने उसे देखा तब तक देर हो चुकी थी।

और वहीं पर रोने की आवाज सुनकर उसके घर वाले और पड़ोसियों ने बच्ची को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।ओर बता दे की हाल ही में मंडी शहर में तेजाब का कांड पीड़िता ममता, केशु राजपूत की बुआ थी और यहीं पर पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी तरह का शक परिजनों ने जाहिर नहीं किया है। और वहीं पर इस पर अभी वीएनएसएस की धारा 194 में कार्रवाई अमल पर लाई गई है।वहीं स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

2: शॉर्ट सर्किट से लगी आग 6 कमरे जलकर राख

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है जिसमें शॉर्टकट सर्किट से आग लगी और 6 कमरे जलकर राख हो गए।वहीं पर बताया जा रहा है की मंडी के करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बदहेला में सोमवार की रात एक मकान में आग लग गई और 6 कमरे जल करके रख हो गए और वहीं पर जानकारी के अनुसार मकान के मालिक का नाम राम सिंह पुत्र सूरत राम बताया जा रहा है।

और वहीं पर मंगलवार के दिन करसोग पुलिस के उप निरीक्षक मदन सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।और वहीं पर जांच के द्वारा वहां पर यह पाया गया कि घर की छत के पास से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ था और वहीं पर मकान जो था वह पथरो के चको का था। और वहीं पर उस मकान में लकड़ी का सबसे ज्यादा प्रयोग हुआ था जिस कारण आग उसमें तेजी से फैल गई और देखते ही देखते हैं मकान के 6 कमरों में आग लग गई और जलकर राख हो गए। और वहीं पर राहत की बात यह रही है कि इस मकान में कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सारा घर जलकर राख हो गया है। लेकिन किसी भी घर के परिजन की मौत वगैरा नहीं हुई है। और वहीं पर मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है।

 

 

3: सिरमौर में गाड़ी से टक्कर लगने से महिला की मौत।

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी प्रथम जांच शुरू कर दी। वहीं पर जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि राम प्रसाद पुत्र बरतू राम निवासी गांव गड खास,डाकघर मल्केहड, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की वाहन चलाते समय अचानक एक महिला उनकी गाड़ी के सामने आ गए जिससे टक्कर हो गई।

वहीं पर बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।और उसे प्रथम उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पर महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पर एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच जारी है जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

4: मंडी में पेड़ से लटकर तेंदुए की मौत

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के ग्राम पंचायत नलसर में एक तेंदुआ मरी हुई अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला है।बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नलसर के वार्ड सदस्य अनिल बेस सुबह के समय अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो इस दौरान उनकी नजर पेड़ पर लड़के हुए तेंदुए पर पड़ी और जैसे इन्होने तेंदुए को देखा तो उन्होंने इसकी खबर तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची बीट अधिकारी बग्गी हेमराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि तेंदुए की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी और तेंदुए का शब सड़ने की अवस्था में था जिससे दुर्गंध फैल रही थी। और अनुमान यह है कि कैट प्रजाति का यह तेंदुआ ऊंची छलांग के दौरान पेड़ की टहनियों में फस गया होगा और जैसे इसकी गर्दन फंस गई होगी तो यह अपनी गर्दन को छुड़ा नहीं पाया होगा जिस वजह से इसकी मौत हो गई थी।और वहीं पर वन विभाग के द्वारा तेंदुए के शाब को पेड़ से उतर कर नियम अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *