चंबा: जिंदगी से परेशान आकर पुल से कूदा युवक,तलाश में जुटी पुलिस।
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक बेहद ही सनसनी खबर सामने आई है जिसमें एक युवक ने अपनी जिंदगी से परेशान आकर के जलाशय में छलांग लगा ली है।बताया जा रहा है कि जिला चंबा के भलेई खेरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक ने चमेरा–1 जलाशय में छलांग लगा दि है और इसके बाद युवक का कोई भी पता नहीं है वहीं पर चंबा की पुलिस टीम उस युवक की तलाश में जुटी हुई है।लेकिन रात तक खोज करते हुए भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पाई है।
बच्चों ने देखा युवक को छलांग लगते
बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर के समय एक बच्चे ने कांडी पुल से एक युवक को जलाशय में छलांग लगाते हुए देखा और इसकी खबर अपने आसपास के लोगों को दी और जैसे ही खबर का लोगों को पता लगा तो घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वहीं द्रढा पंचायत के धार गांव से लापता युवक के परिजन बह पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही कांडीपुल पहुंच गई है।
जिंदगी से था परेशान व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस
वहीं पर पुलिस व परिजनों ने जलाशय में कूदे युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। और वहीं पर आरंभिक जांच मे जलाशय में छलांग लगाने वाला युवक द्रढा पंचायत के धार गांव का रहने वाला बताया गया है। और वहीं पर यह भी बताया जा रहा है कि उस युवक ने अपने व्हाट्सएप पर अपनी जिंदगी से निराश होकर के जान देने वाली बात कही है वहीं पर यह व्हाट्सएप स्टेटस सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहा है।वहीं पर चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि जलाशय में कूदने के बाद लापता युवक की तलाश की जा रही है।

